रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी परेशानी, रायपुर मंडल में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Rail passengers to face renewed inconvenience; several trains in the Raipur Division to remain cancelled—check the full list. raipur chhattisgarh raipur news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए एनआई का कार्य किया जाएगा । इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाड़ियां

22 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
22 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
22 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
22 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
22 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
22 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
22 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68746 रायपुर- गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
23 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी
22 जुलाई 2026 को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
22 जुलाई 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी तथा बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।

Category