रेल यात्रियों को एक बार फिर होगी परेशानी, नॉन-इंटरलॉकिंग के कारण 18 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Rail passengers to face inconvenience once again; 18 trains cancelled due to non-interlocking work—check the full list. raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा केबिन (ए) से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन के कमीशनिंग से संबंधित नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान आवश्यक ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। वहीं, 13 अक्टूबर को गाड़ी 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली 2 घंटे देरी से रवाना होगी। साथ ही 30 सितंबर व 1 व 12 अक्टूबर को गाड़ी 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटक-सम्बलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते ऋषिकेश जाएगी।

यह गाडियां रद्द रहेंगी

- 25, 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर व 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 व 13 अक्टूबर 2026 को गाड़ी 18109/18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द।
- 25, 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर व 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 व 13 अक्टूबर को गाड़ी 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द।

- 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर व 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13, व 14 अक्टूबर तक गाड़ी 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द।

- 28 सितंबर व 12 अक्टूबर को गाड़ी 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द।

- 30 सितंबर व 14 अक्टूबर को गाड़ी 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द।

- 29 सितंबर को गाड़ी 01001 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस रद्द।
- 1 अक्टूबर को गाड़ी 01002 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस रद्द।

- 1 व 13 अक्टूबर को गाड़ी 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द।

- 2 व 14 अक्टूबर को गाड़ी 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस रद्द।

- 9 अक्टूबर को गाड़ी 22843 बिलासपुर- बक्सर एक्सप्रेस रद्द।

- 10 अक्टूबर को गाड़ी 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द।

- 10 अक्टूबर को गाड़ी 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द।

- 12 अक्टूबर को गाड़ी 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस रद्द।

- 13 अक्टूबर को गाड़ी 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस रद्द।

- 14 अक्टूबर को गाड़ी 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस रद्द।

- 1 अक्टूबर को गाड़ी 13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द।

Category