सीएम भूपेश करेंगे 23 जून को शंकर नगर रेल्वे ओव्हर ब्रिज का लोकार्पण, ट्रैफिक जाम से अब मिलेगी राहत

Shankar Nagar over bridge

68 करोड़ रूपए की है ओव्हर ब्रिज की लागत.

लगभग 703.03 मीटर लम्बा और 13 मीटर चौडा है. 

रायपुर (khabargali ) पिछले तीन वर्षों से लंबित शंकर नगर से वीआईपी कॉलोनी मार्ग के रायपुर-विशाखापटनम् रेलवे लाईन पर बने ओवरब्रिज का का लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 जून को शाम 6 बजे करेंगे। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू अध्यक्षता करेंगे। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, विधायक सर्वश्री सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप सिंह जुनेजा, विकास उपाध्याय और नगर निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

ऐसा है ये ओवरब्रिज

शंकर नगर से वी.आई.पी. कॉलोनी मार्ग के रायपुर-विशाखापटनम् रेल्वे लाईन पर लगभग 68 करोड़ रूपए की लागत से इस रेल्वे ओव्हर ब्रिज का निर्माण किया गया है।

आम जनता को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

लगभग 703.03 मीटर लम्बे और 13 मीटर चौड़े इस ओव्हर ब्रिज शुरू होने से रेल्वे क्रॉसिंग के दोनों ओर बसे खम्हारडीह, वी.आई.पी कॉलोनी, शंकर नगर, अनुपम नगर, राम नगर, अशोका रतन से आने-जाने वाली लगभग दो लाख की आबादी लाभान्वित होगी। लोग बिना किसी ट्रैफिक जाम के निकल सकेंगे। ओव्हर ब्रिज के प्रारम्भ होने से लोधीपारा चौक में अक्सर होने वाले ट्रैफिक जाम से भी लोगों को भी राहत मिलेगी और साथ ही शंकर नगर से बलौदाबाजार मार्ग होते हुए विधानसभा जाने के लिए सुगम मार्ग उपलब्ध होगा। उल्लेखनीय है कि रेल्वे ओव्हर ब्रिज के शंकर नगर की ओर 106 मीटर और व्हीआईपी कॉलोनी की ओर 135 मीटर लम्बा पहुंच मार्ग बनाया गया है।

Image removed.

 

Category

Other News