शिक्षा विभाग में प्राचार्यों की पदस्थापना का आदेश, देखिये आदेश किसे कहां भेजा गया

Order regarding the posting of principals in the Education Department; see the order to find out who has been posted where. Hindi news latest khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने दो प्राचार्यों की पदस्थापना में बदलाव किया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के तहत प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के साथ ही दोनों प्राचार्यों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नए पद पर कार्यभार संभालने के निर्देश

जारी आदेश के अनुसार, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में पदस्थ प्राचार्य अल्का शुक्ला की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई है। इसके बाद उन्हें शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर, बिलासपुर में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें नए पद पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश 

वहीं, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पदस्थ प्राचार्य नरेंद्र तिवारी को प्रतिनियुक्ति पर लिया गया है। उन्हें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), पेंड्रा में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के बाद दोनों अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार अपनी जिम्मेदारी संभालनी होगी।

Order regarding the posting of principals in the Education Department; see the order to find out who has been posted where. Hindi news latest khabargali

Category