छत्तीसगढ़ में अर्नब तूफान का असर, बस्तर से रायपुर तक बारिश, कई जिलों में स्कूल बंद

 Impact of Cyclone Arnab in Chhattisgarh: Rain from Bastar to Raipur; schools closed in several districts raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्नब का असर छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। रायपुर और रायगढ़ में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है, वहीं गरियाबंद में देर रात से लगातार बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में रेड अलर्ट जारी किया है।

दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। तूफान का असर दक्षिण छत्तीसगढ़ में ज्यादा दिख सकता है। जगदलपुर समेत बस्तर और सुकमा जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। 

गरियाबंद और दुर्ग में भी स्कूल बंद रखने का फैसला

गरियाबंद और दुर्ग में भी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। कल यानी 29 अक्टूबर को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।


 

Category