छत्तीसगढ़ भाजपा में नई नियुक्तियां, रामविचार नेताम समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी

 New appointments in Chhattisgarh BJP several leaders including Ramvichar Netam assigned responsibilities latest News hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। भाजपा प्रदेश इकाई ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन और क्रियान्वयन के लिए संयोजक, सहसंयोजक और सदस्यों की जिम्मेदारी तय की है।

 

इस संबंध में प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से नियुक्तियों की सूची जारी की गई है। जारी सूची में मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप और राधेश्याम राठिया समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी ने अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपकर जनजातीय गौरव दिवस से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है।छत्तीसगढ़ भाजपा में नई नियुक्तियां, रामविचार नेताम समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी खबरगली New appointments in Chhattisgarh BJP several leaders including Ramvichar Netam assigned responsibilities latest News hindi news khabargali

Category