रायपुर (खबरगली) राजधानी के गुढ़ियारी में आयोजित पंवार समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में मानवता और सेवा की मिसाल पेश करने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी श्री टेकराम पटले को 'पंवार उत्कृष्ट सम्मान - समाज रत्न' से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान पंवार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नन्दलाल चौधरी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गणमान्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।
सेवा के क्षेत्र में अग्रणी योगदान
श्री टेकराम पटले वर्तमान में गौसेवा, संरक्षण, संवर्धन के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए नियमित रूप से विशेष अभियान चला रहे हैं। उनके इन जनहितकारी कार्यों ने न केवल पंवार समाज बल्कि सर्व-समाज के सामने एक प्रेरणा प्रस्तुत की है।
सहयोगियों का मिला साथ
इस सेवा यात्रा में उन्हें अजय भगत, धनेन्द्र बिसेन, रामनाथ टेम्भरे, बसंत बिसेन और देबीलाल पटले जैसे कर्मठ साथियों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। श्री पटले के सम्मानित होने पर संपूर्ण समाज ने हर्ष व्यक्त किया है।
अखिल भारतीय पंवार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री पटले की दानवीरता और समर्पण से आज पूरा समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
- Log in to post comments
