श्री राम भजन के साथ अपनी रचनाओं को शेयर करें : पीएम मोदी

Share your creations with Shri Ram Bhajan, PM Modi, Mann Ki Baat, hashtag Shri Ram Bhajan, Khabargali.

नई दिल्ली (khabargali) मन की बात के साल के आखिरी एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने 2023 में भारत की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने ने कहा- हैशटैग श्री राम भजन के साथ आप अपनी रचनाओं को सोशल मीडिया पर शेयर करें। हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत की उपबल्धियों पर हमें गर्व है। आना वाला साल और बेहतर होगा।

पीएम मोदी ने 108 वें कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता, एक गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मनके, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां, 108 का ये अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है। इसलिए मन की बात का 108वां एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है। आज भी कई लोग मुझे चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर सन्देश भेजते रहे हैं | मुझे विश्वास है कि मेरी तरह, आप भी, हमारे वैज्ञानिकों और विशेषकर महिला वैज्ञानिकों को लेकर गर्व का अनुभव करते होंगे। 

जब नाटू-नाटू को ऑस्कर मिला तो पूरा देश खुशी से झूम उठा। इनके माध्यम से दुनिया ने भारत की क्रिएटिविटी को देखा और पर्यावरण के साथ हमारे जुड़ाव को समझा।

पीएम मोदी ने कहा जब भी हमने मिलकर प्रयास किया, हमारे देश की विकास यात्रा पर बहुत सकारात्मक प्रभाव हुआ। हमने आजादी का अमृत महोत्सव और मेरी माटी मेरा देश ऐसे सफल अभियान का अनुभव किया। 

पीएम मोदी ने कहा कि बदलते हुए समय में हमें अपनी भाषाएं बचानी भी हैं और उनका संवर्धन भी करना है। अब मैं आपको झारखंड के एक आदिवासी गांव के बारे में बताना चाहता हूं। हमारा प्रयास है कि भाषा, किसी भी बच्चे की शिक्षा और प्रगति में बाधा नहीं बननी चाहिए।

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर पूरे देश में उत्साह है, उमंग है। लोग अपनी भावनओं को अलग अलग तरह से व्यक्त कर रहे हैं। मेरे मन में एक बात आ रही है कि क्या हम सभी लोग ऐसी सारी रचनाओं को हैशटैग श्री राम भजन के साथ आप अपनी रचनाओं को सोशल मीडिया पर करें।

Category