दिव्यांगजनों के बनाए पुष्पगुच्छ से प्रभावित हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, लोकेश कावड़िया ने किया स्वागत

Union Minister for Social Justice and Empowerment, Dr. Virendra Kumar; Tokhan Sahu,Bilaspur, Shri Lokesh Kawadiya, Chairman of the Chhattisgarh Divyangjan Finance and Development Corporation; Divyangjan Finance and Development Corporation; Skill development for persons with disabilities  26th training program for the hearing impaired; Ladnun, Rajasthan; Khabargali

बिलासपुर (खबरगली)। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के बिलासपुर आगमन पर दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने सर्किट हाउस में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों द्वारा स्वयं तैयार किया गया आकर्षक पुष्पगुच्छ केंद्रीय मंत्री को भेंट किया। दिव्यांगजनों की रचनात्मकता और हुनर से तैयार इस विशेष पुष्पगुच्छ की सुंदरता देखकर डॉ. वीरेंद्र कुमार बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने इसकी जमकर सराहना की। पुष्पगुच्छ की कलात्मकता से प्रभावित होकर उन्होंने अपने निजी सहायक (पीए) से इसे अपने साथ ले जाने के लिए भी कहा।

Union Minister for Social Justice and Empowerment, Dr. Virendra Kumar; Tokhan Sahu,Bilaspur, Shri Lokesh Kawadiya, Chairman of the Chhattisgarh Divyangjan Finance and Development Corporation; Divyangjan Finance and Development Corporation; Skill development for persons with disabilities  26th training program for the hearing impaired; Ladnun, Rajasthan; Khabargali

दिव्यांगजनों की रचनात्मकता की केंद्रीय मंत्री ने की सराहना

हुनर और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बना विशेष पुष्पगुच्छ

सर्किट हाउस में हुए इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित पुष्पगुच्छ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने दिव्यांगजनों की प्रतिभा, मेहनत और रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए उनके हुनर को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर लोकेश कावड़िया ने कहा कि दिव्यांगजनों में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। उन्हें उचित अवसर, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिले तो वे अपनी रचनात्मकता और कौशल से समाज में विशिष्ट पहचान बना सकते हैं।

Union Minister for Social Justice and Empowerment, Dr. Virendra Kumar; Tokhan Sahu,Bilaspur, Shri Lokesh Kawadiya, Chairman of the Chhattisgarh Divyangjan Finance and Development Corporation; Divyangjan Finance and Development Corporation; Skill development for persons with disabilities  26th training program for the hearing impaired; Ladnun, Rajasthan; Khabargali

लाडनूं में 26वें श्रवण बाधित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का दिया निमंत्रण

17 से 21 दिसंबर तक राजस्थान में होगा आयोजन

मुलाकात के दौरान लोकेश कावड़िया ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार को राजस्थान के लाडनूं में 17 से 21 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 26वें श्रवण बाधित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए केंद्रीय मंत्री को सादर आमंत्रित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रवण बाधित दिव्यांगजनों के कौशल विकास, प्रतिभा संवर्धन और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना है।

Union Minister for Social Justice and Empowerment, Dr. Virendra Kumar; Tokhan Sahu,Bilaspur, Shri Lokesh Kawadiya, Chairman of the Chhattisgarh Divyangjan Finance and Development Corporation; Divyangjan Finance and Development Corporation; Skill development for persons with disabilities  26th training program for the hearing impaired; Ladnun, Rajasthan; Khabargali

बिलासपुर के जनप्रतिनिधि भी रहे उपस्थित

इस अवसर पर बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय) श्री तोखन साहू, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। दिव्यांगजनों द्वारा तैयार पुष्पगुच्छ की केंद्रीय मंत्री द्वारा की गई सराहना ने उनके हुनर और रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। यह अवसर दिव्यांगजनों की प्रतिभा को सम्मान और पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

Category

Other News