टोक्यो में गरजे मोदी

IMG khabargali

नई-दिल्ली (खबरगली)। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान सोमवार को टोक्यो में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा, “आज, भारत स्वतंत्रता के 75 वर्ष मना रहा है। जैसे-जैसे भारत आजादी के 100 साल की ओर बढ़ रहा है, देश अगले 25 वर्षों में नई ऊंचाइयों पर पहुंचने की दिशा में काम कर रहा है।" पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि यह आजादी का अमृत भारत की समृद्धि और उपलब्धियों का इतिहास लिखने वाला है।

उन्होंने आगे कहा, "मैं जानता हूं कि हमने जो संकल्प किए हैं, वे बहुत बड़े हैं। लेकिन आज 130 करोड़ भारतीयों में जो उत्साह और आत्मविश्वास दिखाई दे रहा है, उससे मुझे इन संकल्पों की पूर्ति का पूरा भरोसा है।

Related Articles