विशाखापत्तनम (खबरगली) आंध्र प्रदेश के विशाखापट्ट्नम से बड़ी और दुःखद खबर सामने आई है। विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। शुरूआती मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर प्लांट में पिघला हुआ स्टील लीक होने से 8 लोगों की मौत होने की खबर समने आई है। इस हादसे में कई मजदूर घायल भी हो गए हैं।
विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन और सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है। घटना में लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर के बीच राज्य की गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर हालात की। जानकारी ली और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
गृह मंत्री ने जिला कलेक्टर और शहर के पुलिस कमिश्नर से फोन पर बातचीत कर दुर्घटना की पूरी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और बचाव अभियान में किसी तरह की देरी न हो। बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना मिलते ही वह खुद भी मौके पर पहुंचीं और लगातार अधिकारियों के संपर्क में रहकर आवश्यक दिशा-निर्देश देती रहीं।
- Log in to post comments