10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर, शिक्षा मंडल ने किया तारीख का ऐलान

Big news regarding 10th and 12th results, Education Board announced the date. Hindi News latest News khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और बोर्ड किसी भी समय नतीजों की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह के साथ-साथ हल्की चिंता भी देखी जा रही है। माशिम जल्द ही 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। 

बताया जा रहा है कि उत्तर पुस्तकिताओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जिसक बाद अब रिजल्ट बनाने का काम तेज से हो रहा है। जिसके बाद इसके नतीजे अब इसी महीने के आ​खिरी तारीख को परिणाम जारी हो सकता है फिर एक मई को परिणाम आ सकता है। हालांकि अभी तक एक तारीख ​तय नहीं हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि इसी महीने के अंतिम दिन या फिर एक मई को परिणाम आ सकता है। 

शिक्षा मंडल ने कहा कि 30 अप्रैल तक परिणाम जारी करने का प्रयास जारी है। हालांकि, यदि परिणाम में देरी होती है तो इसका सीधा असर प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NEET और JEE की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों पर पड़ सकता है। समय पर रिजल्ट न आने से छात्र अपने करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी असमंजस की स्थिति में आ सकते हैं।

Category