18 वर्षीय NEET अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, वीडियो भेजकर मां से मांगी माफी

18-year-old NEET aspirant commits suicide; apologizes to mother in a video message. hindi news latest news klhabargali


हिंगोली (खबरगली) महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 18 वर्षीय NEET अभ्यर्थी सुशील धागे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने मोबाइल फोन पर एक भावुक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे परिवार के सदस्यों को भेज दिया। इसके बाद उसने एक कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

वीडियो में मां से मांगी माफी

करीब 33 सेकंड के वीडियो में सुशील हाथ जोड़कर अपनी मां से माफी मांगता दिखाई देता है। उसने कहा, “मां, मुझे माफ कर देना। आप सुमेध के साथ रहना और अपना अच्छे से ख्याल रखना। मेरी चिंता मत करना। मैं बहुत दर्द में हूं। मुझसे अब कुछ नहीं हो पा रहा है। मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा। बस मुझे माफ कर देना।” वीडियो सामने आने के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।

अब तक 22 छात्रों की मौत

सुशील ने 3 मई को आयोजित NEET-UG परीक्षा में हिस्सा लिया था। हालांकि पेपर लीक के आरोपों के बाद यह परीक्षा 12 मई को रद्द कर दी गई थी। इसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें भी वह शामिल हुआ था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा की प्रक्रिया से जुड़े तनाव के बीच यह घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि NEET विवाद के बाद देश के 11 राज्यों में अब तक 22 छात्रों की आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं।