9 यूरोपिय देशों में गूंजेंगे छत्तीसगढ़ की बेटी जयश्री के सुर

jaishri nair

सुविख्यात अंतरराष्ट्रीय संगीतगुरु जयश्री नायर 9 देशों में भारतीय संगीत  की प्रस्तुति देंगी जिसमे  जर्मनी,स्वीडन, नीदरलैंड, स्वीजरलैंड, आदि प्रमुख होंगे

Image removed.

रायपुर (khabargali) अंचल की गायिका और सुविख्यात अंतरराष्ट्रीय संगीतगुरु जयश्री नायर के सुर यूरोप में गूंजेंगे । यूरोप में अनुभूति म्यूजिकल ग्रुप के साथ 3 महीने के ट्रिप में जयश्री नायर 9 देशों में भारतीय संगीत  की प्रस्तुति देंगी। जयश्री नायर जी ने 4 साल की उम्र में संगीत की शिक्षा लेनी प्रारम्भ की उनकी प्रथम गुरु श्रीमति विमला सोनी जी है। बचपन से ही संगीत पर रुझान रहा। 9 साल तक अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित वंदेमातरम गायन प्रतियोगिता की लगातार विजेता रहीं।

अचीवमेंट्स

  1. जयश्री नायर जी ने 4 साल की उम्र से ही शास्त्रीय गायन का अभ्यास अपनी प्रथम गुरु श्रीमती विमला सोनी जी की देख रेख में आरंभ कर दिया था।। विद्यालयीन शिक्षा उपरांत उन्होंने खैरागढ़ संगीत विशश्वविद्यालय में गुरु श्री अमिताभ गुप्ता जी से संगीत की तालीम लेते हुए भारत संस्कृति मंत्रालय द्वारा ग़ज़ल गायकी के लिए अवार्ड ऑफ द स्कालरशिप टू यंग आर्टिस्ट से नवाज़ी गई।

  2.  बचपन से ही तीजन बाई  से प्रभावित होकर रागी द गर्ल बैंड की शुरुआत की जिनका मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान देना है

  3. संगीत गुरु के रूप में राग म्यूजिक अकादमी का संचालन

  4. केवल भारत ही नही अपितु 8 बड़े देश अरब, लंदन, पाकिस्तान आदि स्थानों पर ऑनलाइन संगीत गुरु के रूप में  शिष्यों को संगीत शिक्षा देतीं है

  5. भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन संगीत गुरुओं में से एक, यूट्यूब पर लाखों में फॉलोवर्स

  6. इनके वर्कशॉप की प्लानिंग नेपाल ओर भूटान में चल रही है

  7. संगीत रत्नाकर सम्मान से सम्मानित

  8. गरीब बच्चों को संगीत कुशल बनाने हेतु मुफ्त संगीत शिक्षा दे उन्हें अच्छा संगीतज्ञ बनने के गुर सिखा रही है

  9. इनका आगे का प्लान सरकारी स्कूल के  बच्चों को मुफ्त संगीत शिक्षा देना है  जिसका प्रपोजल सरकार को दिया जा चुका है

  10. आगे संगीत द्वारा उपचार (म्यूजिक थेरेपी) पर काम कर लोगों को संगीत द्वारा रोग निदान हेतु प्रोत्साहित करना है।

  • बड़ी उपलब्धि :-

  • यूरोप में अनुभूति म्यूजिकल ग्रुप के साथ 3 महीने का ट्रिप जिसमे 9 देशों में भारतीयसंगीत  की प्रस्तुति

    Image removed.Image removed.