अमीर भी अब सादगी के मुरीद: इंदौर के जैन और अग्रवाल समाज का शादी के 'शो-ऑफ' पर सर्जिकल स्ट्राइक

Even the rich are now fans of simplicity: Indore's Jain and Agarwal communities launch a surgical strike on wedding show-offs, completely banning pre wedding shoots and public sangeet nights, Khabargali

इंदौर (खबरगली) ​इंदौर के दो सबसे मजबूत और आर्थिक रूप से समृद्ध समुदायों—जैन और अग्रवाल समाज—ने फिजूलखर्ची और दिखावे वाली शादियों पर एक बड़ा और क्रांतिकारी निर्णय लिया है। जहां एक तरफ शादियाँ सिर्फ स्टेटस सिंबल और बैंक बैलेंस दिखाने का जरिया बनती जा रही थीं, वहीं इंदौर के इस फैसले ने समाज को आईना दिखा दिया है। ​अगर आप भी शादी के नाम पर लाखों रुपये का कर्ज लेकर इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों की जेबें भर रहे हैं, तो यह खबर आपको सोचने पर मजबूर कर देगी।

​जानिए इंदौर के जैन और अग्रवाल समाज के 5 सबसे बड़े और कड़े फैसले

​इंदौर के जैन समाज ने पिछले रविवार को बैठक कर यह साफ संदेश दिया कि अब 'दिखावा नहीं, संस्कार' प्राथमिकता होंगे। इसके बाद अग्रवाल समाज ने भी इन फैसलों को तुरंत अपना लिया। ​

1. '6 व्यंजन से ज्यादा तो नो खाना, सिर्फ आशीर्वाद'

​शादियों में खाने की बर्बादी रोकने के लिए सबसे अनोखा फैसला लिया गया है। निर्णय के मुताबिक: ​यदि शादी के मेनू (Menu) में 6 से ज्यादा व्यंजन (Dishes) होंगे, तो मेहमान शादी में सिर्फ वर-वधू को आशीर्वाद देने जाएंगे। ​समाज का कोई भी व्यक्ति वहाँ भोजन ग्रहण नहीं करेगा।

​2. प्री-वेडिंग शूट और पब्लिक संगीत नाइट पर पूरी तरह प्रतिबंध ​

अक्सर शादी से पहले लाखों रुपये खर्च करके झीलों, महलों और स्टूडियो में होने वाले प्री-वेडिंग शूट पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है। इसके अलावा, शादी से पहले होने वाले लाउड 'संगीत कार्यक्रमों' पर भी रोक लगा दी गई है।

​3. घर की चारदीवारी में होंगी हल्दी और मेहंदी की रस्में

​हल्दी और मेहंदी के नाम पर बड़े-बड़े स्टेज बनाना, भारी-भरकम सेट लगाना और कान फोड़ू DJ बजाना अब इंदौर में नहीं चलेगा। समाज ने तय किया है कि: ​ये रस्में केवल घर के भीतर पारिवारिक सादगी के साथ होंगी। ​अग्रवाल समाज ने स्पष्ट कहा कि ऐसे भड़कीले आयोजन शिक्षित और सभ्य समाज को शोभा नहीं देते।

​4. डिजिटल निमंत्रण: शादी के कार्ड छापने पर विराम

​अब महंगे-महंगे शादी के कार्ड छपवाकर कागज और पैसे की बर्बादी नहीं की जाएगी। निमंत्रण केवल WhatsApp, कॉल या डिजिटल माध्यमों से ही दिए जाएंगे। ​

जब 'सक्षम' समाज ने दिखाया रास्ता

क्या अब पूरा देश बदलेगा? ​गौर करने वाली बात यह है कि जैन और अग्रवाल समाज आर्थिक रूप से बेहद मजबूत माने जाते हैं। जब सबसे संपन्न वर्ग अपनी इच्छा से फिजूलखर्ची छोड़कर सादगी चुन रहा है, तो यह बाकी समाजों के लिए एक बड़ा सबक है। ​आज मध्यवर्ग और निम्न-मध्यमवर्ग केवल "लोग क्या कहेंगे" के डर से शादी-ब्याह में लाखों रुपये बर्बाद कर देता है और जिंदगी भर कर्ज के नीचे दबा रहता है। इंदौर के इस ऐतिहासिक कदम ने इस सोच पर करारा प्रहार किया है। ​

क्यों हर धर्म और जाति को अपनाना चाहिए यह मॉडल? ​

कर्ज से मुक्ति: अनावश्यक रस्मों को हटाने से परिवारों का लाखों रुपया बचेगा। ​

भोजन की बचत: सीमित मेनू से शादियों में होने वाली टन भर खाने की बर्बादी रुकेगी।

पर्यावरण संरक्षण: शादी के कार्ड न छपने से हजारों पेड़ों की कटाई और कागज का नुकसान बचेगा। ​

संस्कारों की वापसी: डीजे और शोर-शराबे की जगह शादी में फिर से पारिवारिक मिठास और रीति-रिवाजों का सम्मान लौटेगा। ​

समय आ गया है कि देश का हर समाज, हर जाति और हर पंथ इंदौर के इस अनुकरणीय और आदर्श निर्णय से सीख ले। अगर हमने आज दिखावे की इस अंधी दौड़ को नहीं रोका, तो आने वाला वक्त हमें कभी माफ नहीं करेगा।