असम बाढ़ पीड़ितों के लिए गौतम अदाणी का बड़ा सहयोग, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹11 करोड़, 8,000 परिवारों तक पहुंची राहत

Gautam Adani contributes ₹11 crore to the Chief Minister's Relief Fund, providing relief to 8,000 families.

अदाणी फाउंडेशन ने राहत अभियान तेज किया, दूर-दराज़ के गांवों तक पहुंचाई जरूरी सामग्री

गुवाहाटी (खबरगली ) असम में आई भीषण बाढ़ के बीच राहत और पुनर्वास कार्यों को बड़ी मजबूती मिली है। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹11 करोड़ का योगदान देकर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। इसके साथ ही अदाणी फाउंडेशन ने ऊपरी असम के लगभग 8,000 प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का व्यापक अभियान भी शुरू किया है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि गौतम अदाणी ने न केवल मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहायता दी है, बल्कि बिना किसी प्रचार के हजारों जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए भी संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सहयोग राज्य के राहत एवं पुनर्वास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएगा।

Gautam Adani contributes ₹11 crore to the Chief Minister's Relief Fund, providing relief to 8,000 families.

मुख्यमंत्री बोले— हर रुपये का होगा पारदर्शी उपयोग

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में समाज के विभिन्न वर्गों से लगातार सहयोग मिल रहा है और प्रत्येक रुपये का उपयोग पूरी पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों के जीवन के पुनर्निर्माण में किया जाएगा। उन्होंने असम के लोगों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के लिए अदाणी समूह का आभार व्यक्त किया।

Gautam Adani contributes ₹11 crore to the Chief Minister's Relief Fund, providing relief to 8,000 families.

8,000 परिवारों तक पहुंची राहत सामग्री

अदाणी फाउंडेशन ने अदाणी स्मार्ट मीटर और गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सहयोग से ऊपरी असम में राहत अभियान शुरू किया है। इसके तहत शिवसागर जिले के नाज़िरा उप-मंडल और धीमाजी जिले के सिलापाथर क्षेत्र में लगभग 8,000 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की जा रही है। प्रत्येक राहत किट में खाद्यान्न, आवश्यक दवाइयां, स्वच्छता सामग्री और दैनिक उपयोग की जरूरी वस्तुएं शामिल हैं, ताकि प्रभावित परिवार अपनी तत्काल जरूरतों को पूरा कर सकें।

Gautam Adani contributes ₹11 crore to the Chief Minister's Relief Fund, providing relief to 8,000 families.

इन गांवों तक पहुंच रही राहत

राहत अभियान के तहत नाज़िरा के 14 गांवों सहित गुरमुर मिरी (नेपाली बस्ती), संतक ग्रांट, बालीगांव, रोजापूल दुवराह गांव, बामुनपुखुरी, गोहाइन गांव (कोमोल सपोरी), हुलांग कटोनी, हुलांग कलिता, बेंगमोरा कोनवार गांव, बैलुंग गांव, मिरी गांव, औगुरीजान, बिहुबोर ग्रांट तथा सिलापाथर के बाढ़ प्रभावित इलाकों को कवर किया जा रहा है। राहत दल लगातार दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सहायता पहुंचाने में जुटे हैं।

Gautam Adani contributes ₹11 crore to the Chief Minister's Relief Fund, providing relief to 8,000 families.

पुनर्वास तक रहेगा अदाणी फाउंडेशन का साथ

अदाणी फाउंडेशन ने स्पष्ट किया है कि राहत वितरण केवल शुरुआत है। फाउंडेशन का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में सहयोग देना और स्थानीय समुदायों को पहले से अधिक मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य करना है। राहत अभियान शिवसागर और धीमाजी जिलों के कई गांवों में जारी। फाउंडेशन ने पुनर्वास कार्यों में भी सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Gautam Adani contributes ₹11 crore to the Chief Minister's Relief Fund, providing relief to 8,000 families.