ब्रेकिंग : अब होगी झमाझम बारिश...छत्तीसगढ़ में पहुंचा मानसून

Monsoon rains, Monsoon reaches Chhattisgarh, Monsoon Department, Khabargali

मौसम विभाग ने दी सूचना, जल्द ही पूरे प्रदेश में दिखेगा असर

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ में तपती धूप और असहनीय गर्मी से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में मानसून पहुंच गया है। मौसम विभाग ने औपचारिक रूप से इसकी जानकारी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर में मानसून पहुंच गया है। दक्षिण पश्चिम मानसून आज छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया। दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा रत्नागिरी, बीजापुर, नजिमाबाद, दुर्ग, बक्सर, डालटनगंज, सिद्धार्थ नगर हैं, मानसून के आगे बढ़ने के ये अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। मानसून प्रवेश के साथ ही अब खेती किसानी के कामों में तेजी आने वाली है। मानसून के साथ ही प्रदेश कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान विभाग के लेटेस्ट मौसम अपडेट के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को हीटवेव से भी राहत मिलेगी। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश के बचे हुए हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के बचे हुए हिस्सों और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों, झारखंड और बिहार में गुरुवार (22 जून) को आगे बढ़ गया है।

 अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण भारत के कुछ और हिस्सों, ओडिशा के बचे हुए हिस्सों, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Category

Related Articles