BIG BREAKING: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम 6 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित, लॉकडाउन के अहम पहलुओं पर करेंगे बात

Chief minister bhupesh baghel, khabar gali, lockdown

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे. प्रदेश के कोरना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन के संबंध में चर्चा करेंगे. संक्रमण से अछूते क्षेत्रों (Non Covid-19 Areas) या कम से कम प्रभावित क्षेत्रों में 20 अप्रैल से शुरू होने वाली सेवाओं और गतिविधियों की भी जानकारी देंगे. जो कल यानी 20 अप्रैल से शुरू की जाएंगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रविवार की शाम 6 बजे छत्तीसगढ़ की जनता के नाम एक महत्तवपूर्ण संदेश देंगे. इसमें प्रदेश में कोरना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए किये जा रहे उपायों के बारे में जानकारी दिए जाने की संभावना हैं. साथ ही लॉकडाउन (Lockdown In Chhattisgarh) व को लेकर भी आवश्यक जानकारी वे जनता को देंगे. इस संदेश का प्रसारण सभी प्रमुख समाचार चैनलों और एफएम रेडियो में किया जाएगा.

Related Articles