छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे का शिकार, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर

Chhattisgarh BJP State President Kiran Singh Deo meets with a road accident; referred to Jhansi Medical College.raipur chhattisgarh accident khabargali

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर विधायक किरण देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किरण सिंह देव के कमर और पैर में चोंटे आई है। हादसे के समय वे अपने परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। विधायक किरण देव के स्वास्थ्य को लेकर समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है।

ट्रक से टकराई कार

आपको बता दे हादसा ललितपुर जिला मुख्यालय से करीब 44 किमी दूर है। नेशनल हाईवे-44 पर सामने आ रही तेज रफ्तार कार ने अचानक कट मार दिया। गाड़ी को बचाने में किरण सिंह देव के ड्राइवर ने कार को मोड़ा, तभी वह कंट्रोल खो बैठा और कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई।


टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा इंजन तक चकनाचूर हो गया है। हादसे के वक्त कार की स्पीड करीब 80 किमी प्रति घंटे रही होगी। किरण देव जिस वाहन में सवार थे, उसमें उनके साथ PSO थे, वहीं परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी में थे।

उनके करीबियों का कहना है कि किरण देव को गंभीर खतरा नहीं है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। फिलहाल, हादसे को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।

Category