छत्तीसगढ़ की बेटी ने किक बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

Sports khabargali

गरियाबंद(khabargali)। भारतीय खेल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में इंटरनेशनल चैंपियनशिप पोखरा नेपाल में 12 अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित किया गया जिसमें भारत के 82 खिलाड़ियो ने भाग लिया । जिनमे असम, कर्नाटक,महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा ,बिहार एवं अन्य राज्यो के खिलाड़ीयों ने अलग अलग इवेंट में भाग लिया था ।

जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड की खुशबु चंद्राकर ने – किक बाक्सिंग के 50 kg वर्ग में भारत के लिए गोल्ड जीता । छुरा के संतोषी पारा मे रहने वाली है । खुशबू मनोज चंद्राकर की पुत्री है।

खुशबु चंद्राकर की शुरुआती शिक्षा प्राथमिक शाला सेंदबाहरा में 5 वीं तक की पढ़ाई की इसके बाद 6 वीं तथा 7 वीं सेम्हरा में माध्यमिक विद्यालय से हुई और 8 वीं की पढ़ाई छुरा के विद्यालय से तथा 9 वीं से 12 वीं तक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरा से पूरी की है । उन्होंने अपनी डी.सी.ए। व बी.ए. की पढ़ाई छुरा के ही निजी महाविद्यालय कचना ध्रुवा से किया है । बी.ए. के बाद की पढ़ाई के बाद वर्तमान में रायपुर जिले के अभनपुर कालेज में अध्ययनरत है।

खुशबू चंद्राकर की दो बहने और एक भाई भी परिवार में माता-पिता के साथ खुशबू की इस सफलता के लिए उसे ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं साथ ही अड़ोस पड़ोस के लोगों ने भी खुशबू के इस सफलता को उसके कोच और उसकी व्यक्तिगत मेहनत को श्रेय दे रहे हैं । पिता और माँ ने कहा कि यह हमारी खुशबू का नही पूरे भारत की बेटियों का सम्मान है ।

Category

Other News