इंतज़ार की घड़ियाँ समाप्त, 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट कल होंगे जारी

10th-12th board results will be released tomorrow, Education Minister Gajendra Yadav announced. hindi news big news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:30 बजे जारी किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर रोल नंबर डालकर देख सकते हैं। इस वर्ष लगभग 5.6 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं। 

शिक्षा मंत्री ने कहा 

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। 

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।

Category