जगदलपुर (खबरगली ) जगदलपुर और आसपास के इलाकों में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र आंध्र प्रदेश और ओडिशा की सीमा पर स्थित था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है, जो मध्यम श्रेणी का झटका माना जाता है। वहीं, भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 5 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है। बस्तर संभाग के कई हिस्सों में भी हल्के झटके महसूस किए गए, हालांकि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Category
- Log in to post comments