कुम्हारी में मीसो का राज्य अधिवेशन ‘उदय 2026’ संपन्न, सेवा-संस्कार और स्वावलंबन का दिया संदेश

MISO, Uday 2026, Kumhari, Durg, Mahavir Intercontinental Service Organization, Chairman, Chhattisgarh Disabled Finance and Development Corporation, Minister of State rank Lokesh Kavadiya, Rajendra Bohra, Social Service, Eye Checkup, Hearing Aid, AI Awareness, Cyber ​​Crime Chhattisgarh, Khabargali

कुम्हारी/दुर्ग (खबरगली )महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गनाइजेशन (मीसो) का राज्य अधिवेशन ‘उदय 2026’ कैवल्यधाम, कुम्हारी, जिला दुर्ग में गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेन्द्र बोहरा की अध्यक्षता में आयोजित इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि श्री लोकेश कावड़िया, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (राज्यमंत्री दर्जा) रहे। अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार और स्वावलंबन की भावना को मजबूत करना तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करना रहा। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

दृष्टिबाधित बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल

प्रतिभा और आत्मविश्वास का दिया प्रेरणादायक संदेश

अधिवेशन का सबसे भावपूर्ण क्षण उस समय आया, जब दृष्टिबाधित बच्चों ने सुंदर और मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। बच्चों के आत्मविश्वास और शानदार प्रतिभा ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति ने संदेश दिया कि प्रतिभा किसी शारीरिक सीमा की मोहताज नहीं होती।

समाजसेवियों का सम्मान

कार्यक्रम में समाज सेवा, मानव कल्याण और जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सम्मानित समाजसेवियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

50 लोगों की हुई निःशुल्क नेत्र जांच, चश्मे भी बांटे

अधिवेशन के दौरान सामाजिक सेवा के तहत निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 50 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। जांच के बाद जिन लोगों को चश्मे की आवश्यकता थी, उन्हें निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

10 लोगों की कान जांच, 2 बुजुर्गों को मिली श्रवण मशीन

स्वास्थ्य सेवा के तहत निःशुल्क कान जांच शिविर भी लगाया गया। इसमें 10 लोगों ने कानों की जांच कराई। जांच के दौरान आवश्यकता पाए जाने पर 2 बुजुर्गों को निःशुल्क श्रवण मशीन उपलब्ध कराई गई। इस पहल से जरूरतमंद बुजुर्गों को काफी लाभ मिला।

 ‘सेवा, संस्कार और स्वावलंबन’ पर हुआ मंथन

अधिवेशन में सेवा, संस्कार और स्वावलंबन जैसे विषयों पर सार्थक एवं विचारोत्तेजक चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए आर्थिक प्रगति के साथ सेवा भावना, अच्छे संस्कार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना भी जरूरी है।

सेवा सत्कार और कौशल विकास पर विशेषज्ञों ने रखे विचार

डॉ. मुकेश शाह ने सेवा सत्कार के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में मानवीय संवेदनाओं और जरूरतमंदों के प्रति सहयोग की भावना बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं डॉ. अशोक दुबे ने स्किल डेवलपमेंट यानी कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को बदलते समय के अनुरूप नए कौशल सीखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। 

AI और साइबर क्राइम को लेकर किया गया जागरूक

डिजिटल युग में बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए अधिवेशन में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और साइबर क्राइम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल सतर्कता पर जोर

डॉ. सोनाली गुहा ने साइबर क्राइम से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल सतर्कता को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया, ऑनलाइन लेन-देन और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की अपील की। वहीं श्री सोहेल जैन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव और उपयोगिता पर जानकारी साझा की। उन्होंने AI के सकारात्मक, जिम्मेदार और सुरक्षित उपयोग को समझने की आवश्यकता पर जोर दिया।

माता-पिता के सम्मान का दिया भावपूर्ण संदेश

कार्यक्रम में श्री राकेश जैन ने माता-पिता के महत्व और उनके प्रति सम्मान को दर्शाती सुंदर पंक्तियों एवं भावपूर्ण कविता का पाठ किया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और माता-पिता के प्रति सम्मान व कृतज्ञता का संदेश दिया। 

समाज सेवा को और व्यापक बनाने का संकल्प

अधिवेशन में उपस्थित अतिथियों और वक्ताओं ने मीसो द्वारा किए जा रहे सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की। साथ ही संगठन के सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, डिजिटल जागरूकता और जरूरतमंद वर्गों के सहयोग से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। 

‘उदय 2026’ ने दिया सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

समापन अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, अतिथियों, समाजसेवियों, चिकित्सकों, विशेषज्ञों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। मीसो का ‘उदय 2026’ राज्य अधिवेशन सेवा, संस्कार, स्वावलंबन, स्वास्थ्य जागरूकता, डिजिटल सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों को एक मंच पर लाने वाला महत्वपूर्ण आयोजन रहा। “हमारा लक्ष्य — संगठन का विस्तार, सेवा का विस्तार।”

तश्वीरों में देखें आयोजन 

Category