Rajendra Bohra

कुम्हारी/दुर्ग (खबरगली )महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गनाइजेशन (मीसो) का राज्य अधिवेशन ‘उदय 2026’ कैवल्यधाम, कुम्हारी, जिला दुर्ग में गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेन्द्र बोहरा की अध्यक्षता में आयोजित इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि श्री लोकेश कावड़िया, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (राज्यमंत्री दर्जा) रहे। अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार और स्वावलंबन की भावना को मजबूत करना तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करना रहा। कार्यक्र