खाटू श्यामजी दर्शन को जा रहे MP के 5 लोगों की भीषण हादसे में दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे

 खाटू श्यामजी दर्शन को जा रहे MP के 5 लोगों की भीषण हादसे में दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे खबरगली Five people from Madhya Pradesh, who were on their way to Khatu Shyamji, died tragically in a horrific accident, their car was completely destroyed. Hindi news latest khabargali

जयपुर (खबरगली)  जयपुर के चाकसू क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा चाकसू के टिगरिया मोड़ के पास हुआ। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक कार सवार लोग एमपी से आए थे और खाटू श्यामजी के दर्शन को जा रहे थे। तभी चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही चाकसू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर घायल युवक को अस्पताल भेजा, जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं, एक महिला सहित चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने सभी शवों को चाकसू के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए है।

कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

चाकसू थानाधिकारी मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि हादसा कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे पर चाकसू क्षेत्र में टिगरिया मोड़ के पास हुआ। कार सवार लोग मध्य प्रदेश से जयपुर आ रहे थे। तभी सुबह करीब 5:30 बजे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। हादसे के वक्त कार में एक महिला सहित 5 लोग सवार थे। सभी की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे सभी मृतक

हादसे में मरने वालोंं की पहचान रेशमा श्रीवास्तव पत्नी अखिलेश श्रीवास्तव, पीयूष राय पुत्र राजेश राय, रजक राहुल पुत्र बबलू रजक और ड्राइवर अनुराग के रूप में हुई है। वहीं, 5वें मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। ये सभी खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे।

हादसे के बाद लगा जाम

हादसे के बाद नेशनल हाईवे-52 पर लंबा जाम लग गया। ट्रेलर में भरी बजरी सड़क पर बिखर गई। जिसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे के चलते करीब 2 घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात सुचारू कराया।


 

Category