जयपुर (खबरगली) जयपुर के चाकसू क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा चाकसू के टिगरिया मोड़ के पास हुआ। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक कार सवार लोग एमपी से आए थे और खाटू श्यामजी के दर्शन को जा रहे थे। तभी चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हो गया।
- Today is: