ओलंपिक के क्वॉटर फ़ाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम की जगह पक्की

Khabargali

डेस्क(Khabargali)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को ओलंपिक के क्वॉटर फ़ाइनल में जगह पक्की कर ली. शनिवार को दक्षिण अफ़्रीका के साथ शानदार जीत और ब्रिटेन के आयरलैंड को हराने के बाद भारत अपने पूल के चौथे पायदान पर जगह बनाने में कामयाब रहा.

पूल ए के अख़िरी मैच में ब्रिटेन ने आयरलैंड तो 2-0 से हरा दिया. इसके बाद ब्रिटेन पूल ए में तीसरे स्थान पर, भारत चौथे और आयरलैंड पांचवे स्थान पर पहुंच गया. पहले स्थान पर नीदरलैंड और दूसरे पर जर्मनी हैं. दोनों पूल की शीर्ष चार टीमें क्वॉटर फ़ाइलन में खेलेंगी.

इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ़्रीका को ओई हॉकी स्टेडियम में 4-3 से मात दी थी. वंदना कटारिया ओलंपिक हैट्रिक बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं.

उन्होंने चौथे, 17वें और 49वें मिनट में गोल किए. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, क्वाटर में भारत का मुकाबले ऑस्ट्रेलिया से होगा. वहीं, स्पेन ब्रिटेन से, जर्मनी अर्जेंटीना से और नीदरलैंद न्यूज़ीलैंड से भिड़ेगा.

Category

Other News