पीएम मोदी ने' मन की बात' के 100वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ के देऊर गांव की महिलाओं के काम की तारीफ़ में कही ये बात

PM Modi, Mann Ki Baat, 100th episode, praising the work of women of Deur village of Chhattisgarh, Bemetara district, Prime Minister, News,khabargali

नई दिल्ली/रायपुर (khabargali) PM मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को संबोधित किया। आकाशवाणी पर इसे लाइव प्रसारित किया गया। पीएम ने इसे भारतीयों की भावनाओं को सभी के सामने लाने का जरिया करार दिया। उन्होंने कहा- इस कार्यक्रम में हमने देश की महिलाओं की उपलब्धियों पर बात की। इसकी खूब प्रशंसा हुई है। खास बात ये रही कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में बेमेतरा जिले के देऊर गांव की महिलाओं का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने इन महिलाओं का जिक्र देश में मिसाल के तौर पर किया।

पीएम मोदी ने सेना की महिलाओं और देश की खिलाड़ी महिलाओं का जिक्र करने के बाद उदाहरण के तौर पर छत्तीसगढ़िया महिलाओं का नाम लिया। उन्होंने कहा- छत्तीसगढ़ के देऊर गांव की महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं। वो अपने गांव के चौराहों, सड़कों और मंदिरों की सफाई के लिए अभियान चलाती हैं। लोगों को जागरुक करती हैं। गांव की ये महिलाएं स्कूली बच्चों को सफाई के प्रति जागरुक करती हैं। समूह सप्ताह में एक दिन गांव के चौक-चौराहों मंदिर और सार्वजनिक स्थल पर सफाई में अहम भूमिका निभाती हैंं। ये महिलाएं गांव के गौठन के लिए दो एकड़ में हरा चारा भी तैयार कर रही हैं। ताकि गोठान के पशुओं को चारे की कमी न होने पाए। ये गोठान में वर्मी कंपोस्ट खाद भी बना रही है। अब तक अपनी मेहनत से 70 हजार से ज्यादा की खाद बेच चुकी हैं।

ये हैं वो महिलाएं जिनका काम PM को पसंद आया

 इस समूह में कलिन्द्री सोरी, द्रौपती कुंजाम, हिना नेताम, इंद्राणी, तिजिया, विश्वासा, रामहीन, जामीन, शुकवारो समेत और भी महिला सदस्य शामिल हैं। समूह की अध्यक्ष शांति नेताम हैं। इस ग्रुप का नाम जय गोंडवाना महिला स्वसहायता समूह है। 75वें स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले इन महिलाओं ने गांव में अपने स्तर पर अभियान शुरू किया। समूह की अध्यक्ष ने बताया, गांव को साफ रखने की हमने सोची और गली-गली डस्टबीन लेकर साफ-सफाई कर अपने गांव को साफ सुथरा रखने का काम शुरू किया। कोरिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाएं सफाई के मामले में सुपर वुमंस बनकर काम कर रही हैं। साफ-सफाई से ये महिलाएं रोजगार भी हासिल कर रही हैं। विकासखंड बैकुण्ठपुर अंतर्गत मॉडल ग्राम पंचायत पटना में ये महिलाएं काम कर रही हैं। ओम साई स्व सहायता समूह की 8 महिलाओं ने गांव को स्वच्छ सुंदर बनाने का बीड़ा उठाया।

जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ के संयोजक अशोक बजाज ने ख़बरगली को बताया कि पहले भी कई बार प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ का जिक्र मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं।

PM ने कहा था “अगर आपको छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जाने का मौका मिले तो यहां के ‘मिलेटस कैफे’ जरुर जाइएगा। कुछ ही महीने पहले शुरू हुए इस ‘मिलेटस कैफे’ में चीला, डोसा, मोमोस, पिज़्ज़ा और मंचूरियन जैसे आईटम खूब पॉपुलर हो रहे हैं।” आगे उन्होंने बिलासपुर में आठ प्रकार के मिलेट्स का आटा और उसके व्यंजन बनाने के काम में लगे के एफपीओ की जानकारी दी। PM ने कांकेर में लकड़ी पर नक्काशी करने वाले अजय कुमार मंडावी और गढ़चिरौली के प्रसिद्द झाडीपट्टी रंगभूमि से जुड़े परशुराम कोमाजी खुणे को पद्म अवॉर्ड मिलने की बात कही।

Category