परंपरा का 22वां साल: CM विष्णुदेव साय और मंत्रियों संग संजय श्रीवास्तव मनाएंगे भव्य होली मिलन समारोह

22nd year of the tradition, Chief Minister Vishnudev Sai and ministers along with Chhattisgarh Civil Supplies Corporation Chairman Sanjay Srivastava will celebrate a grand Holi Milan celebration, New Shanti Nagar, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) राजधानी में रंगों के त्यौहार का उत्साह अभी थमा नहीं है। कल, 2 मार्च को रायपुर एक बार फिर होली के रंगों में सराबोर होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव द्वारा न्यू शांति नगर में एक भव्य 'होली मिलन समारोह' का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष रूप से शामिल होंगे। उनके साथ प्रदेश सरकार के विभिन्न मंत्रीगण, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजधानी के हजारों प्रबुद्ध नागरिक एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे।

आयोजन की खास बातें

समय और स्थान: यह समारोह जगदीश होटल के पास, न्यू शांति नगर में शाम 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक चलेगा।

22 वर्षों की परंपरा: कार्यक्रम के संयोजक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि यह आयोजन का 22वां वर्ष है। पिछले दो दशकों से अधिक समय से यह समारोह आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक बना हुआ है।

मस्ती और मेल-मिलाप: समारोह में गीतों की धुन और गुलाल की बौछार के बीच लोग सारे गिले-शिकवे भूलकर उत्सव का आनंद लेंगे। संजय श्रीवास्तव ने शहरवासियों को इस उत्सव का हिस्सा बनने और आपसी प्रेम के साथ होली मनाने का आमंत्रण दिया है।

22nd year of the tradition, Chief Minister Vishnudev Sai and ministers along with Chhattisgarh Civil Supplies Corporation Chairman Sanjay Srivastava will celebrate a grand Holi Milan celebration, New Shanti Nagar, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

 

Category