प्रथम दो दिवसीय छ ग राज्य स्तरीय कलारिपयत्तु चैम्पियंसशिप प्रारम्भ

State Level Kalaripayattu Championship, Vikas Upadhyay, Suresh Channawar, Councilor Amar Bansal, Sumit Upadhyay of Krida Bharati, Hum Foundation, Dr G S Urkure, Lakhan Kumar Sahu, Anees Memon, Secretary Aman Yadav, Treasurer Rajeshwar Srivas, Tejas Rathod, Anil Khobragade,  Khabargali

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने उदघाटन किया

 रायपुर (khabargali) स्थानीय रामनाथ भीमसेन भवन समता कॉलोनी में दो दिवसीय प्रथम छ ग राज्य स्तरीय कलारिपयत्तु चैम्पियंसशिप का उदघाटन संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर MIC सदस्य सुरेश चन्नावार, पार्षद अमर बंसल, क्रीड़ा भारती के प्रान्त अध्यक्ष सुमीत उपाध्याय, हम फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष डॉ जी एस उरकुरे, छ ग प्रदेश कलारिपयत्तु के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, रायपुर जिला कलारिपयत्तु संघ के अध्यक्ष अनीस मेमन, सचिव अमन यादव, कोषाध्यक्ष राजेश्वर श्रीवास, तेजस राठौड़, बालोद जिला कलारिपयत्तु संघ के अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े, उपस्थित थे।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कलारिपयत्तु खेल की सराहना करते हुए इसके विकास में हरसंभव योगदान का वचन दिया। उन्होंने आगे कहा कि माता पिता और गुरुजनों का वन्दन किया कि वे अपने बच्चों को खेल के लिए प्रेरित करते हैं। वर्तमान में छ ग राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय खेल जगत में अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवा रहा है। मंचस्थ समस्त अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और परिणाम जो भी आये लेकिन निरंतर खेलते रहने को कहा।

कार्यक्रम मंच संचालन आयोजन सचिव छ ग कलारिपयत्तु संघ के सचिव कमलेश देवांगन ने किया। राज्य प्रतियोगिता में 09 जिलों के लगभग 250 खिलाड़ी अधिकारी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ी आगामी अक्टूबर माह में केरल में आयोजित राष्ट्रीय चैम्पियंसशिप में भाग लेने वाले छ ग कलारिपयत्तु दल का चयन किया जाएगा। कल 21 अगस्त 2022 को प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा रहेंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रथम नेता प्रतिपक्ष श्री नन्द कुमार साय करेंगे।

Category