पश्चिम बंगाल (खबरगली) पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद भाजपा आई सत्ता में पहुंची। जीत का फैसला 4 मई को ही हो गया था, सस्पेंस नए मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री को लेकर जारी था । उससे पहले ही भाजपा की ओर से शपथ के लिए 9 मई की तारीख ऐलान कर दी गई थी।
शपथ में 24 घंटे से भी कम समय बचा है। कोलकता में सीएम के नाम को लेकर दिनभर मंथन जारी रहा। अब इस नाम से सस्पेंस हट चुका है। शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे , इसकी घोषणा अमित शाह ने कर दी है।
अमित शाह ने कहा
मैं पश्चिम बंगाल BJP विधायक दल के नेता के तौर पर चुने गए सुवेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा करता हूं," सेंट्रल ऑब्जर्वर के तौर पर नियुक्त किए गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी के नाम की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी ने शुभेंदु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव दिया, इसलिए में विधायक दल के नेता के रूप में शुभेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा करता हूँ। ऐलान के बाद शुभेंदु अधिकारी के गले में माला पहनाई गई।
- Log in to post comments