
पीएम समेत 30 कैबिनेट मंत्री, पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली
3.0 में कौन-कौन बनाए गए मंत्री? यहां है पूरी लिस्ट

नई दिल्ली (khabargali) पीएम नरेंद्र मोदी ने आज लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। पीएम मोदी से पहले ये चुनावी रिकॉर्ड भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी कैबिनेट मंत्रियों ने भी अपने पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में भारत की प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी सहित मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाई। समारोह में राजनीति, उद्योग और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हुई। मोदी सरकार 3.0 में 30 कैबिनेट मंत्री, पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली । प्रधानमंत्री मोदी के अलावा 30 कैबिनेट मंत्री, पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली ।

ये बने कैबिनेट मंत्री
1. राजनाथ सिंह, 2. अमित शाह, 3. नितिन गडकरी, 4. जे पी नड्डा, 5. शिवराज सिंह चौहान, 6. एस जयशंकर, 7. निर्मला सीतारमण, 8. एच डी कुमारस्वामी (जदएस), 9. मनोहर लाल खट्टर, 10. पीयूष गोयल, 11. धमेंर्द्र प्रधान, 12. राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ (जदयू), 13. जीतन राम मांझी (हम), 14. सर्बानंद सोनोवाल, 15. वीरेंद्र कुमार, 16. किंजरापु राम मोहन नायडू (टीडीपी), 17. प्रह्लाद जोशी, 18. जुएल ओराम, 19. गिरिराज सिंह, 20. अश्विनी वैष्णव, 21. ज्योतिरादित्य सिंधिया, 22. भूपेंद्र यादव, 23. गजेंद्र सिंह शेखावत, 24. अन्नपूर्णा देवी, 25. किरेन रिजिजू, 26. हरदीप सिंह पुरी 27. मनसुख मांडविया, 28. जी किशन रेड्डी, 29. चिराग पासवान, 30. सीआर पाटिल
इन्हें मिला राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
1. राव इंद्रजीत सिंह, 2. डॉ. जितेंद्र सिंह, 3. अर्जुनराम मेघवाल, 4. प्रतापराव गणपतराव जाधव, 5. जयंत चौधरी (रालोद)
ये बने राज्यमंत्री
1. जितिन प्रसाद, 2. श्रीपद येसो नाइक, 3. पंकज चौधरी, 4. कृष्ण पाल, 5. रामदास अठावले, 6. रामनाथ ठाकुर, 7. नित्यानंद राय, 8. अनुप्रिया पटेल, 9. वी सोमन्ना, 10. पेम्मासानी चंद्रशेखर (टीडीपी), 11. एसपी सिंह बघेल, 12. शोभा करंदलाज,े 13. कीर्तिवर्धन सिंह, 14. बीएल वर्मा, 15. शांतनु ठाकुर, 16. सुरेश गोपी 17. एल मुरुगन 18. अजय टमटा 19. बंडी संजय कुमार 20. कमलेश पासवान 21. भागीरथ चौधरी 22. सतीश चंद्र दुबे 23. संजय सेठ 24. रवनीत सिंह बिट्टू 25. दुर्गादास उईके 26. रक्षा निखिल खड़से 27. सुकांत मजुमदार, 28. सावित्री ठाकुर 29. तोखन साहू, 30. राजभूषण चौधरी, 31. भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा, 32. हर्ष मल्होत्रा, 33. निमुबेन बमभानिया, 34. मुरलीधर मोहोल, 35. जॉर्ज कूरियन, 36. पवित्रा मार्गरीटा
- Log in to post comments