नई दिल्ली (खबरगली) सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज कारोबारी सप्ताह के पहले दिन वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। बीते सप्ताह में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कभी कीमतों में तेजी आई तो कभी गिरावट देखने को मिली है।
इंटरनेशनल मार्केट में सस्ता हुआ सोना
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोना-चांदी के दाम में गिरावट आई है। Comex पर सोने में 0.33% तक की गिरावट आई (Gold Price on Comex) और यह 3873.50 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 3.27% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 47.515 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में भी दाम गिरे
कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। आज सोना सस्ता होकर करीब ₹1.36 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी भारी गिरावट के साथ (Silver Price) ₹1.74 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
- Log in to post comments
