रायपुर में 14 अगस्त को गूंजेगा तिरंगा, हजारों बाइक के साथ निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

Raipur Tiranga Yatra, Tiranga Yatra 14 August 2026, Raipur Tiranga Yatra Route, Bharat Mata Chowk Raipur, MLA and former Cabinet Minister Rajesh Munat Tiranga Yatra, Independence Day Raipur, Raipur Bike Rally, Bharat Mata Aarti and presentation of Lokrang Arjunda, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त 2026 को राजधानी रायपुर देशभक्ति के रंग में रंगने जा रही है। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हजारों मोटरसाइकिलों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 3 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से शुरू होने वाली इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और शहरवासी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल होंगे। केसरिया साफा पहने युवाओं और मातृशक्ति की बड़ी भागीदारी, सड़कों पर लहराता तिरंगा और भारत माता के जयघोष इस आयोजन को खास बनाने की तैयारी में हैं। यात्रा का समापन भारत माता चौक, गुढ़ियारी में होगा, जहां शाम 6 बजे भारत माता की भव्य आरती और देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

राजेश मूणत के नेतृत्व में निकलेगी तिरंगा यात्रा

रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में आयोजित इस तिरंगा यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजकों के अनुसार यात्रा में युवा शक्ति के साथ मातृशक्ति की भी बड़ी भागीदारी होगी। पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से यात्रा को रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे और भाजपा जिला रायपुर अध्यक्ष रमेश ठाकुर संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाएंगे।

केसरिया साफा और हाथों में तिरंगा बनेगा आकर्षण

तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले युवाओं और महिलाओं के केसरिया साफा पहनने की अपील की गई है। हजारों बाइक और स्कूटर पर सवार नागरिक हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरेंगे। आयोजकों का कहना है कि यात्रा का उद्देश्य केवल बाइक रैली निकालना नहीं, बल्कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का संदेश देना है।

इन प्रमुख रास्तों से गुजरेगा तिरंगे का कारवां

विशाल तिरंगा यात्रा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। 

तिरंगा यात्रा का रूट : दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम → तात्यापारा → रामसागर पारा → राठौर चौक → तेलघानी नाका → अग्रसेन चौक → समता कॉलोनी → चौबे कॉलोनी → रामनगर अंडर ब्रिज → कर्मा चौक → कबीर चौक → CSEB चौक → भारत माता चौक, गुढ़ियारी

यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत की तैयारी की जा रही है।

भारत माता चौक पर होगा भव्य समापन

शाम 6 बजे आरती तिरंगा यात्रा का समापन भारत माता चौक, गुढ़ियारी में होगा। इसके बाद शाम 6 बजे भारत माता की भव्य आरती आयोजित की जाएगी।

लोकरंग अर्जुंदा की देशभक्ति प्रस्तुतियां बढ़ाएंगी उत्साह

भारत माता की आरती के साथ सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था लोकरंग अर्जुंदा द्वारा देशभक्ति गीतों की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। इससे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित यह कार्यक्रम राष्ट्रोत्सव के रूप में नजर आएगा।

राजेश मूणत बोले- यह सिर्फ यात्रा नहीं, राष्ट्रगौरव की अभिव्यक्ति

राजेश मूणत ने कहा कि तिरंगा देश के स्वाभिमान, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और वीर जवानों के शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को रायपुर में निकलने वाली यह यात्रा केवल मोटरसाइकिल रैली नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सामूहिक सम्मान और एकता की अभिव्यक्ति होगी। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों और राजधानी के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

“दर्शक नहीं, राष्ट्रगौरव की यात्रा के सहभागी बनें”

मूणत ने कहा कि जब हजारों हाथों में एक साथ तिरंगा लहराएगा और भारत माता चौक पर सामूहिक आरती एवं जयघोष होगा, तो रायपुर से पूरे छत्तीसगढ़ तक राष्ट्रप्रेम का संदेश जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 14 अगस्त को केवल दर्शक बनकर नहीं, बल्कि राष्ट्रगौरव की इस यात्रा के सहभागी बनकर शामिल हों। 

रायपुर तिरंगा यात्रा 2026: जानिए कार्यक्रम की पूरी जानका

दिनांक : 14 अगस्त 2026

समय: दोपहर 3:00 बजे प्रारंभ: पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर

समापन: भारत माता चौक, गुढ़ियारी

भारत माता आरती: शाम 6:00 बजे

विशेष प्रस्तुति: लोकरंग अर्जुंदा के देशभक्ति गीत

मुख्य आकर्षण: हजारों बाइक, तिरंगा और युवा-मातृशक्ति की सहभागिता 

रायपुर में 14 अगस्त को दिखेगा राष्ट्रभक्ति का विराट नजारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाली यह विशाल तिरंगा यात्रा रायपुर में राष्ट्रभक्ति का बड़ा सार्वजनिक आयोजन बनने जा रही है। हजारों बाइक के काफिले, हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयघोष के बीच राजधानी की सड़कों पर देशप्रेम का अलग ही नजारा देखने को मिल सकता है।

 

Category