रायपुर में किसान से ठगी, मोबाइल हैक पार कर दिए 3 लाख

Farmer cheated in Raipur, mobile hacked and Rs 3 lakh withdrawn raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली)  रायपुर में साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग किसान को अपना निशाना बनाया है। ठगों ने किसान का मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से किस्तों में कुल 2.78 लाख रुपए पार कर दिए। पीड़ित को चोरी का पता तब चला जब उनके फोन पर ट्रांजैक्शन का मैसेज आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का नाम पुलिस द्वारा चोलाराम मरकाम बताया जा रहा है।

टिकरापारा निवासी 74 वर्षीय किसान चोला राम मरकाम ने बताया कि उनका खाता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, शाखा रानीतराई (दुर्ग) में है। 20 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 बजे उनके मोबाइल पर 1000 रुपए कटने का मैसेज आया।

शक होने पर जब उन्होंने 23 मार्च को बैंक जाकर पासबुक एंट्री कराई, तो उनके होश उड़ गए। बैंक स्टेटमेंट से खुलासा हुआ कि ठगों ने 19 मार्च से 22 मार्च के उनके अकाउंट से 2.78 लाख रुपए निकाल लिए। आरोपियों ने ये पेसे 12 किश्तों में निकाले है। 

शुरुआती जांच और शिकायत आईडी (3330**********) से यह पता चला है कि 12 में से एक किस्त का पैसा Airtel Payments Bank के एक संदिग्ध खाता नंबर पर ट्रांसफर किया गया है। बाकी की रकम किन खातों में गई है, इसकी जांच पुलिस और साइबर सेल कर रही है।

Category