रायपुर में पेट्रोल की भारी किल्लत, आम लोगों को नहीं मिल रहा पेट्रोल

 There is a severe shortage of petrol in Raipur, common people are not getting petrol. raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) रायपुर में इन दिनों देश के कई इलाकों में पेट्रोल की कमी देखने को मिल रही है। जिससे आम जनता को कई प​रेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी भारत पैट्रोलियम के पेट्रोल पंप में पेट्रोल की कमी देखने को मिली है। जिससे राजधानी वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि राजधानी रायपुर के भारत पे​ट्रोल पंप में पेट्रोल की कमी की वजह से पेट्रोल पंप में में “डिपो से पेट्रोल नहीं मिलने की वजह से स्टॉक नहीं है” का बोर्ड भी लगा दिया गया है। ऐसे में वाहन चालकों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है या फिर दूसरे पंपों की तलाश करनी पड़ रही है।

Category