रायपुर नगर निगम का बड़ा एक्शन: 14 बड़े बकायादारों के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स सील, हड़कंप

Raipur Municipal Corporation takes major action: Commercial complexes of 14 big defaulters sealed, stir, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) नगर पालिक निगम रायपुर ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले टैक्स डिफॉल्टर्स पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम के जोन-8 राजस्व विभाग ने वर्षों से संपत्ति कर (Property Tax) दबाए बैठे 28 बड़े बकायादारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान के तहत 14 बकायादारों के 8 व्यावसायिक परिसरों (Commercial Premises) को मौके पर ही सील कर दिया गया।

कमिश्नर के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

नगर निगम आयुक्त के सख्त निर्देशों के बाद, जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में राजस्व टीम ने विभिन्न वार्डों में दबिश दी। इस कार्रवाई का मुख्य केंद्र वीर सावरकर नगर, पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड और शहीद भगत सिंह वार्ड रहे।

नोटिस को किया नजरअंदाज, अब भुगत रहे अंजाम

अधिकारियों के मुताबिक, इन बकायादारों को पहले कई बार नोटिस जारी कर टैक्स जमा करने का अवसर दिया गया था। इसके बावजूद भुगतान न करने पर निगम ने सख्त कदम उठाते हुए उनके परिसरों को बंद कर दिया।

कार्रवाई का असर: चेतावनी: जारी रहेगा अभियान

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह अभियान थमने वाला नहीं है। निगम प्रशासन ने सभी करदाताओं से अपील की है कि वे सीलिंग और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए समय पर अपने करों का भुगतान करें। आने वाले दिनों में अन्य जोनों में भी इसी तरह की बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

Category