छत्तीसगढ़ में मुरासु का असर, मध्य-दक्षिण हिस्सों में भारी बारिश, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

latest news hindi news Impact of 'Murasu' in Chhattisgarh: Heavy rainfall expected in central and southern regions, with winds reaching speeds of 50 km/h khabargali

रायपुर (खबरगली)  चक्रवाती तूफान मुरासु के असर से 3 नवंबर को मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। इससे धान व सब्जी की फसल को नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

चक्रवाती तूफान अर्नब के ठीक बाद मुरासु आने से किसानों की कमर ही टूट गई है। पिछले 24 घंटे में जगदलपुर में 23.2 मिमी बारिश हुई है। राजधानी समेत कई इलाकों में काले बादल छाए हुए हैं। रायपुर में शाम को कई स्थानों पर बाैछारें पड़ीं। बादल छाने के कारण अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट हुई और 30.2 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से मामूली कम है। इसके बावजूद प्रदेश में यह सबसे ज्यादा तापमान रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से साढ़े 3 डिग्री ज्यादा है। सबसे ठंडा पेंड्रारोड रहा, जहां पारा 16.6 डिग्री पर रहा।

पिछले 10 सालों में खाड़ी में आया ये तूफान

0 2016 - नाडा व वरदाह ने 12 दिसंबर को चेन्नई में 140 किमी रफ्तार से लैंडफॉल किया।
0 2017 - मरूथा व मोरा मई में बांग्लादेश-म्यांमार तट से टकराया।
0 2018 - तितली व गाजा 8-13 अक्टूबर को पलासा आंध्र में 195 किमी रफ्तार से लैंडफॉल।
0 2019 - फेनी व बुलबुल 3 मई को पुरी अत्यधिक गंभीर रूप में टकराया।
0 2020 - अंफान व निवार 20 मई को सुपर साइक्लोन बना - 1999 के बाद पहला, 280 लोगों की मौत।
0 2021 - यास, गुलाब व जवाद 26 मई को ओडिशा-बंगाल में बहुत ही गंभीर।
0 2022 - असानी, सितरंग व मंडोस 9 दिसंबर को तमिलनाडु में सिवियर साइक्लोन।
0 2023 - मोचा व हमून 14 मई को 5 दिसंबर को बापटला आंध्र में टकराया।
0 2024 - रेमन, दाना व फेंगल दाना 24-26 अक्टूबर को 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक।
0 2025 - मोंथा 26-29 अक्टूबर को यानम तट पर लैंडफॉल।
0 2026 - अर्नब 26-29 अक्टूबर को इस दशक का सबसे तीव्र, 137 से 220 किमी तक रफ्तार।

Category