रायपुर में मुरासु तूफान का दिखा असर, गरज-चमक के साथ कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश

 The impact of Cyclone Moraasu was felt in Raipur, with heavy rain accompanied by thunder and lightning occurring in several areas

रायपुर (खबरगली) आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में आए चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का असर छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार, 3 नवंबर को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और शाम होते ही गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं और हल्की धुंध ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तूफान के प्रभाव से आने वाले घंटों में प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

रायपुर समेत कई जिलों में बदला मौसम

मंगलवार सुबह से ही रायपुर में बादलों का डेरा रहा। शाम होते-होते कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। मौसम में आए इस बदलाव का असर प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिल रहा है।

19 जिलों में यलो अलर्ट, 40-50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने तूफान के प्रभाव को देखते हुए 3 नवंबर के लिए प्रदेश के 19 जिलों में और 4 नवंबर के लिए 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
 

Category