
रायपुर (khabargali) भाजपा संगठन ने रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष पद की जिम्मेदारी आज शाम वरिष्ठ पार्षद मीनल चौबे को सौंप दी। उल्लेखनीय है कि नेता प्रतिपक्ष पद के लिए श्रीमती चौबे के अलावा एक अन्य वरिष्ठ पार्षद सूर्यकांत राठौर प्रबल दावेदार थे। राठौर नगर निगम की पिछली निर्वाचित परिषद में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व सम्हाल भी चुके थे। बहरहाल भाजपा प्रदेश संगठन की ओर से नियुक्त नेता प्रतिपक्ष चुनाव संयोजक विक्रम उसेन्डी ने आज शाम निगम नेता प्रतिपक्ष के लिए मीनल चौबे के नाम की घोषणा कर दी। हांलांकि इस नियुक्ति पर कई भाजपा नेता नाराज़ हैं। चौबे को संगठन में भी प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिली है इसलिए इस नियुक्ति से एक व्यक्ति एक पद का मामला गरमा गया है।
- Log in to post comments