सावधान: संभल कर करें इन शैम्पू का इस्तेमाल, ब्लड कैंसर का खतरा...

Use of Shampoo, Risk of Blood Cancer, FMCG Company, Unilever, Dove Khabargali

कंपनी ने US मार्केट से वापस मंगाए सारे प्रोडक्ट्स

नई दिल्ली (khabargali) दुनिया की दिग्गज एफएमसीजी कंपनी यूनिलीवर ने डव सहित एयरोसोल ड्राई शैम्पू के कई लोकप्रिय ब्रांड्स के उत्पादों को बाजार से वापस मंगा लिया है. कंपनी के कई शैम्पू ब्रांड्स में बेंजीन नाम का खतरनाक केमिकल पाया गया है, जिससे कैंसर होने का खतरा है. इसे देखते हुए कंपनी ने डव, नेक्सस, सुआवे, टिगी और ट्रेसमें एयरोसोल समेत कई डाई शैम्पू को अमेरिकी बाजार से रिकॉल कर लिया है. फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक नोटिस के अनुसार बाजार से वापस मंगाए गए प्रोडक्ट्स में नेक्सस, सुवे, ट्रेसमें और टिगी जैसे प्रचलित ब्रांड्स शामिल हैं, जो रॉकहोलिक और बेड हेड ड्राई शैम्पू बनाते हैं.

2021 से पहले के प्रोडक्ट वापस मंगाए

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, यूनिलीवर ने अक्टूबर 2021 से पहले बनाए गए सभी प्रोडक्ट्स को वापस मंगाया है. इस खबर ने एक बार फिर से पर्सनल केयर वाले प्रोडक्ट्स की सेफ्टी पर सवाल खड़े कर रहा है. पिछले डेढ़ साल में कई एयरोसोल सनस्क्रीन जैसे कि जॉनसन एंड जॉनसन की न्यूट्रोगेना, एडजवेल पर्सनल केयर कंपनी की बनाना बोट को लेकर इस तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं. रिपोर्ट के अनुसार, पीऐंडजी ने पिछले साल दिसंबर में बेंजीन के मिश्रण का हवाला देते हुए अपने पैंटीन और हर्बल एसेंस ड्राई शैम्पू को वापस मंगाया था.

इस्तेमाल से बल्ड कैंसर का खतरा

कोलिन्स डिक्शनरी के मुताबिक ड्राई शैम्पू, पाउडर या स्प्रे जैसा ही होता है. इस तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल आमतौर पर बालों को गीला किए बिना साफ करने के लिए किया जाता है. यह पहली बार नहीं है जब स्प्रे-ऑन ड्राई शैम्पू पर सवाल उठे हैं. कंपनी ने उत्पादों में पाए जाने वाले बेंजीन की मात्रा जारी नहीं की है. लेकिन यूनिलीवर ने कहा है कि उसने सावधानी से सभी प्रोडक्ट को वापस बुला लिया है. फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि वापस बुलाए गए उत्पादों में बेंजीन के डेली कॉन्टैक्ट से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल परिणाम होने की आशंका है. ब्लूमबर्ग ने एजेंसी के हवाले से कहा कि बेंजीन के संपर्क में आने से ल्यूकेमिया और अन्य बल्ड कैंसर हो सकते हैं. पिछले वर्ष प्रॉक्टर एंड गैंबल ने 30 ज्यादा एयरोसोल स्प्रे हेयरकेयर प्रोडक्ट्स वापस मंगाए थे. इनमें ड्राई शैम्पू और कंडीशनर शामिल थे. कंपनी ने इन प्रोडक्ट्स में बेंजीन होने की चेतावनी दी थी.

Other News