
रायपुर (khabargali) कांग्रेस ने अपनी पहली ही सूची में राजनांदगांव से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सबसे करीबी और राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष रहे गिरीश देवांगन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ उतार कर छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से सबसे हॉट सीट बना दिया है।
राजनांदगांव के लिए वैसे तो कांग्रेस से 17 लोगों ने आवेदन लगाया था जिसमें जितेन्द्र मुदलियार,हेमा देशमुख,कुलबीर और निखिल प्रमुख थे। लेकिन अब के सब गिरीश देवांगन के लिए प्रचार करेंगे वर्ना पार्टी के निशाने पर आ जाएंगे। वैसे यह भी तय है कि दोनों पार्टी के बड़े नेता भी अब राजनांदगांव में डेरा डालेंगे। चुनाव निश्चित रूप से रोचक होगा देवांगन हार गए तो खोने के लिए कुछ नहीं है,लेकिन जीत गए तो प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में उनका कद और बढ़ जायेगा।
टिकट मिलने पर गिरीश ने खुशी जताते हुए पत्रकारों से चर्चा में कहा कि.. मुझे पार्टी ने राजनांदगांव में रमन सिंह के खिलाफ पार्टी ने मुझे भरोसा जताया है, बड़े लोगों का आभारी हूं उनके आशीर्वाद पूरा विश्वास है कार्यकर्ताओं की मेहनत से 15 साल के मुख्यमंत्री को हराएंगे। जिन्होंने 15 साल तक किसानों के साथ धोखा किया है। किसान विरोधी नीतियों के चलते हजारों किसान ने आत्महत्या की। 2013 और 2018 के चुनाव में किसानों को बोनस देने की बात कही थी, लेकिन नहीं दिया। यह उनका किसान विरोधी चहरा बताता है। यह मेरे मामा का गांव है और वर्षों से मेरा यहाँआना जाना है । पूर्व मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में विकास नहीं के बराबर है। राजनांदगांव के सर्वांगीण विकास के लिए यह चुनाव लड़ेंगे और जीत कर आएंगे।
आगे कहा कि, यह चुनाव पूर्व रमन सिंह के खिलाफ है, जिनके शासनकाल में नसबंदी कांड गर्भाशा कांड कोरबा कांड मानव जीवन को हानिकारक पहुंचने वाले हैं। ऐसे मुख्यमंत्री खिलाफ हैं। ऐसे डॉक्टर रमन सिंह मुख्यमंत्री और जिस तरीके से आना जाना होता है, विकास होना था वह गति शायद नहीं देखी है इसी तरह हम डॉक्टर रमन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेगे। विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगे और हम जीत के आएंगे।
- Log in to post comments