रायपुर (khabargali) छॉलीवुड अभिनेत्री व सहाय हॉस्पिटल की सदस्य पुष्पांजलि शर्मा व छुरिया जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष एंकात चंद्राकर के रिश्तेदार दुर्ग निवासी बंटी चंद्राकर महाराष्ट्र की सकोली के पास सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए है जिनमें पुष्पांजिल के साथ गई दोनों महिलाओं भी गंभीर रुप से घायल हैं। पुष्पांजलि शर्मा का कल राजधानी रायपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार जोरा की रहने वाली पुष्पांजलि शर्मा दो महिलाओं के साथ तीर्थ यात्रा पर गई हुई थीं। उज्जैन महाकाल के दर्शन कर बस क्रमांक सीजी 04 ए5 0011 सवार होकर रायपुर राजधानी व राजनांदगांव के 22 लोग वापस लौट रहे थे। इसी बीच महाराष्ट्र के सकोली के पास बस के चालक ने सामने चल रहे ट्रक को जोरदार ठोकर मार दी और बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में छॉलीवुड अभिनेत्री पुष्पांजलि शर्मा व े छुरिया जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष एंकात चंद्राकर के रिश्तेदार दुर्ग निवासी बंटी चंद्राकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पुष्पांजलि के साथ गई दोनों महिला गंभीर रुप से घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए सकोली के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि पुष्पांजलि बस के स्लीपर कोच में गहरी नींद में सोई हुई थी।
घटना की जानकारी जैसे ही छालीवुड के कलाकारों को हुई वे शोक में डूब गए हैं। वहीं पुष्पांजलि के शव का भंडारा के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के लिए राजधानी रायपुर के लिए रवाना कर दिया है जहां कल शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुष्पांजलि अपने पीछे पति रूप कुमार शर्मा, बेटे राहुल, राजा तथा बेटी प्रतिभा को छोड़ गई हैं।
- Log in to post comments