सड़क हादसे में पैर गंवाने वाले ललित साहू को मिलेगी कृत्रिम पैर की सहायता, निगम कार्यालय में लिया गया माप

Lokesh Kawadiya, Chhattisgarh Divyangjan Finance and Development Corporation, Artificial legs for persons with disabilities, Raipur News, Khabargali

छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया की पहल, दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

Lokesh Kawadiya, Chhattisgarh Divyangjan Finance and Development Corporation, Artificial legs for persons with disabilities, Raipur News, Khabargali

रायपुर (खबरगली)। सड़क हादसे में अपना एक पैर गंवा चुके उरकुरा निवासी ललित साहू को अब कृत्रिम पैर की सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के कार्यालय में आज उनके कृत्रिम पैर के लिए आवश्यक माप लिया गया। जानकारी के अनुसार, ललित साहू ने कृत्रिम पैर उपलब्ध कराने के लिए बिरगांव नगर निगम क्षेत्र के पार्षद पतिराम साहू के माध्यम से निगम कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन पर पहल करते हुए आज कार्यालय में उनके कृत्रिम पैर का माप लिया गया, ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें कृत्रिम पैर उपलब्ध कराया जा सके।

Lokesh Kawadiya, Chhattisgarh Divyangjan Finance and Development Corporation, Artificial legs for persons with disabilities, Raipur News, Khabargali

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना निगम की प्राथमिकता : लोकेश कावड़िया

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि निगम का प्रयास है कि दिव्यांग हुए लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जाए, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर सामान्य जीवन की ओर आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Lokesh Kawadiya, Chhattisgarh Divyangjan Finance and Development Corporation, Artificial legs for persons with disabilities, Raipur News, Khabargali

कृत्रिम पैर से आसान होगी जीवन की राह

कृत्रिम पैर की सुविधा मिलने से ललित साहू को दैनिक गतिविधियों और आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। निगम की इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को शारीरिक चुनौतियों के बावजूद आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद करना है।

Category