मुख्यमंत्री भूपेश के घर गूँजी किलकारियां...बधाइयों का सिलसिला जारी
रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर खुशी ने दस्तक दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बन गए हैं। उनके बेटे चैतन्य बघेल और बहू ख्याति को आज सुबह भिलाई रामनगर स्थित बीएम शाह अस्पताल में बेटा हुआ। बता दें जच्चा बच्चा दोंनो स्वस्थ हैं। भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की शादी बीते 6 फरवरी 2022 को ख्याति वर्मा से हुई थी।
पोते के प्रथम दर्शन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा 'क्या हाल-चाल जी हीरो। इस दौरान परिवारजन और डॉक्टर उपस्थित थे जिन्होंने तालियां बजाकर पोते का स्वागत किया। दादी भी पोते को गोदे में खिलाकर भावविह्वल दिखाई दीं।
मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीटर में ट्वीट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है। सीएम ने तस्वीरें और वी डियो शेयर करते हुए कहा कि दादा दादी और पोता। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा मैं दादा बन गया। पोता हुआ है। इसके बाद उन्हें बधाईयां मिलने लगीं। सिर्फ 32 मिनट में ही 19 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियेा को देखा तथा शेयर किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की धर्मपत्नी ख्याति बघेल को सुबह प्रसव पीड़ा महसूस होने पर भिलाई के शास्त्री नगर स्थित निजी बीएम शाह अस्पताल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर में सुबह 8:00 बजे के करीब भर्ती कराया गया। यहां पर ख्याति बघेल ने सुबह 9.42 बजे के लगभग एक स्वस्थय बालक शिशु को जन्म दिया। सर्जरी से ख्याति बघेल की डिलवरी हुई।महिला चिकित्सक डॉ.नम्रता भुसारी, शिशु रोग चिकित्सक भूपेंद्र, एनएसथीसिया विशेषज्ञ नीरज के सफल देखरेख में शिशु का जन्म हुआ।
- Log in to post comments