मुंगेली (खबरगली) सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में जिला समन्वयक (District Coordinator) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए आगामी 8 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश के कुल 11 जिलों में 1-1 जिला समन्वयक के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिन जिलों के लिए यह भर्ती निकाली गई है, उनमें बलौदाबाजार, बीजापुर, बेमेतरा, दुर्ग, कोंडागांव, खैरागढ़, नारायणपुर, जांजगीर-चांपा, कांकेर, सक्ती एवं राजनांदगांव शामिल हैं।
Category
- Log in to post comments
