रायपुर (खबरगली ) नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने रायपुर जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंचकर अधिवक्ता संघ, रायपुर की नव निर्वाचित प्रबंधकारिणी (वर्ष 2026-28) के सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को भव्य रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नई टीम से न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने की उम्मीद
श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश कुमार देवांगन सहित पूरी कार्यकारिणी के सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता संघ हमेशा से अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह नई टीम अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और संघ की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
लोकतंत्र के स्तंभ हैं अधिवक्ता
इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं को लोकतंत्र और न्याय प्रणाली का एक महत्वपूर्ण स्तंभ करार दिया। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित प्रबंधकारिणी अपने अनुभव और ऊर्जा के माध्यम से आपसी समन्वय को और अधिक प्रगाढ़ करेगी।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस खास मौके पर नवनिर्वाचित प्रबंधकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:
अध्यक्ष: दिनेश कुमार देवांगन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष: श्रीमती भारती राठौर , कनिष्ठ उपाध्यक्ष: सूर्यकांत पाटस्कर, सचिव: राकेश पुरी , कोषाध्यक्ष: श्रीमती रानी लक्ष्मी साहू ,सहसचिव: गुणेश कुमार निर्मलकर एवं श्रीमती नेहा राठौर , ग्रंथालय सचिव: महेन्द्र कुमार देवांगन, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव: युगेश्वर साहू (योगेश)
कार्यकारिणी सदस्य: योगिराज वर्मा, अविजित त्रिपाठी, विवेक मिश्रा, आकाश जसूजा (अक्की), आकाश सोनी, कु. योगिता धुरंधर और श्रीमती अमृता दीक्षित।
- Log in to post comments