SI ने दो साथियों के साथ मिलकर किया नाबालिक से गैंगरेप

Bhanupratappur-img5

वर्दी हुई शर्मसार, उप निरीक्षक पर रेप का आरोप

भानुप्रतापपुर(khabargali)। एक एसआई की ऐसी करतूत सामने आईं है जिसने पूरे पुलिस महकमें को शर्मशार कर दिया है। एसआई पर अपने दो साथियों के साथ नाबालिक से गैंगरेप का आरोप है। पुलिस ने मामले में एक महिला सहित 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वही एसआई फरार बताया जा रहा है।

होली के मौके पर भानुप्रातापपुर आई थी पीड़िता 

मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार घटना होली के दौरान की है। अंतागढ़ की एक नाबालिक युवतीं किसी काम से भानुप्रतापपुर आई थी ओर इस दौरान वह पूजा ठाकुर के घर रुकी थी। यही पर एसआई किशोर तिवारी ने अपने दो साथियों के पहुंचा था। तीनो ने मिलकर युवतीं को अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गयी। भानुप्रतापपुर एसडीओपी अमोलक सिंह ढिल्लो से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर एक सब इंस्पेक्टर सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें एक महिला पूजा ठाकुर भी शामिल हैं। पूजा ठाकुर के विरुद्ध देह व्यापार के संबंध में पहले भी भानुप्रतापपुर थाने में एक मामला दर्ज हो चुका है।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बहार 

आरोपी एसआई किशोर तिवारी कांकेर में ही पदस्थ है और उसके 2 साथी भी कांकेर के व्यवसायी हैं। आरोपी सब इंस्पेक्टर किशोर तिवारी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। एसडीओपी ढिल्लो ने बताया कि कांकेर जिले में उनको खोजने के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी एसआई को जल्द ही गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है। हालांकि उसके दोनो साथी विकास हिरदानी और मनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 93/21 376D, 506IPC,3/2 और SCST ACT व 4.6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Category