योग जीवन के संतुलन का आधार, स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाएं: संजय श्रीवास्तव

Theme 'Yoga for Healthy Ageing', Yoga is the basis of balance in life, adopt yoga for a healthy life, Sanjay Srivastava, Chairman of Civil Supplies Corporation, Yogacharya Jitendra Kumar Agarwal, Deputy AGM, NAN, Nava Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि योग जीवन के संतुलन का आधार है। यह मनुष्य को तनाव मुक्त करने के साथ-साथ मानसिक शांति प्रदान करता है। इसलिए हम सभी को अपने स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।श्री श्रीवास्तव रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय, नवा रायपुर में आयोजित योग शिविर को संबोधित कर रहे थे। इस विशेष शिविर में निगम अध्यक्ष के साथ मुख्यालय के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगाभ्यास किया।

Theme 'Yoga for Healthy Ageing', Yoga is the basis of balance in life, adopt yoga for a healthy life, Sanjay Srivastava, Chairman of Civil Supplies Corporation, Yogacharya Jitendra Kumar Agarwal, Deputy AGM, NAN, Nava Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

'योग फॉर हेल्दी एजिंग' थीम पर हुआ आयोजन

निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव पास होने के बाद से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'योग फॉर हेल्दी एजिंग' (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) रखी गई है। इस थीम का मुख्य उद्देश्य बढ़ती उम्र में भी योग के माध्यम से शारीरिक फिटनेस, मानसिक संतुलन, सक्रिय जीवनशैली और बेहतर जीवन गुणवत्ता को बढ़ावा देना है। यह थीम जोर देती है कि योग केवल युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि बुजुर्गों के लिए भी आत्मनिर्भरता बनाए रखने का सशक्त जरिया है।

अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण

निगम मुख्यालय में आयोजित इस शिविर में योगाचार्य जितेंद्र कुमार अग्रवाल (डिप्टी एजीएम, नान) ने सभी को योग का विशेष प्रशिक्षण दिया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में निगम मुख्यालय के राजेश सिसोदिया (कार्यपालन संचालक वित्त), संदीप अग्रवाल (कंपनी सचिव), महेंद्र साहू (एजीएम), मनोज वर्मा, गिरीश शर्मा, नंदकिशोर मिश्रा, यू. सुदर्शन, मनहरण यादव, पुनीत यादव, दिवाकर राव कदम सहित निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Category