रायपुर (खबरगली) प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आने वाले दो महीने तीन परीक्षाएं होने जा रही हैं। प्रदेश में पांच हजार नियमित शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के तहत नवंबर और दिसंबर में अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाकर दिसंबर कर दी गई है। वहीं व्याख्याता भर्ती परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 नवंबर को होगी। परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव के चलते अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
परीक्षाओं की तारीख दिसंबर में निर्धारित
